LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

नौकरी के नाम साढ़े तीन लाख की ठगी..घर बेची..फिर पुलिस को धोखा देकर हुई फरार..दो साल बाद रायपुर में गिरफ्तार

महिला ठग ने जल संसाधन में नौकरी का दिया झांसा..

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के जुर्म में दो साल से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सावित्री प्रजापति कुम्हारपारा करबला की रहने वाली है। महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर 3,50,000 रूपये ठगी को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी फरार होने के बाद पचपेंडी नाका के पास सर्वोदय नगर रायपुर में किराए के मकान मे छिपकर पुलिस से बच रही थी। 
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 19 मई 2023 को कुम्हारपारा निवासी ममता लांझेकर ने रिपोर्ट ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि 2021-2022 में कुम्हारपारा निवासी सावित्री प्रजापति से जान पहचान हुई। ममता लांझेकर ने बताया कि ठग महिला ने बेटी को जल संसाधन में नौकरी लगाने के लिए 3,50,000 रूपए लिये। बावजूद इसके ना तो नौकरी मिली और ना ही रूपया वापस हुआ।
पुलिस ने पी़डित की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया। एफआई की जानकारी के बाद ठग महिला फरार हो गयी। मामले में लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस कप्तान ने बैठक कर लंबित प्रकरण को जल्द से जल्द निकारण का निर्देश दिया। इसी क्रम में छानबीन अभियान को तेज किया गया।
छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी महिला ने बिलासपुर स्थित अपने पैतृक मकान को बेचकर गायब हो गयी है। लगातार पता ठिकाना भी बदल रही है। इस बीच पता चला कि फरार महिला सर्वोदय नगर पचपेंडी नाका रायपुर स्थित किराए के मकान में छिपी है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने रेड कार्रवआई कर आरोपियो को कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने ठगी का जुर्म कबूल किया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close