LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

ठगी का जाल: शेयर बाजार में मुनाफ़े का झांसा देकर उड़ाया 15 लाख..आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ छोटू यादव निवासी काछीबाड़ी बंधवापारा, सरकंडा के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यासनारायण साहू, निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा, ने दिनांक 24 मार्च  को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश यादव ने स्वयं को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाला बताकर अधिक मुनाफा का झांसा दिया। आरोपी ने कुल 1 लाख रुपये लिए।,इसमे आरोपी ने 5o,000 रुपये ऑनलाइन एवं 50,000 रुपये नगद निवेश के नाम पर लिए। आरोपी ने डेढ़ माह में रकम मुनाफे के साथ लौटाने का वादा किया था।

आरोपी ने मोहल्ले के गुलशन केसर, अजय यादव, आलोक शर्मा, आकाश ठाकुर, विष्णु वंशकार, अमित भगत सहित अन्य लोगों से भी झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 15 लाख रुपये की ठगी किया है।

समय सीमा बीत जाने के बाद जब निवेशकों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। फिर एक दिन घर में ताला लगाकर फरार हो गया। मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया ।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की  धारा 420  के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर  विशेष टीम का गठन किया गया।तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पतासाजी कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में  जुर्म स्वीकार किया। विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।  न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close