LIVE UPDATE
Big news

कोन्हेर गार्डन क्षेत्र से तीन महिला समेत चार गिरफ्तार..महिलाओं ने कबूल किया देह व्यापार का कारोबार..चारो पर कार्रवाई

देह व्यापार के आरोप में पुरूष समेत चार गिरफ्तार

बिलासपुर—लगातार मिल रही शिकायत के बीच वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आदेश पर पुलिस टीम ने देह व्यापार से जुड़े तीन महिला समेत एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी कोन्हेर गार्डन, पोस्ट आफिस और छत्तीसगढ भवन क्षेत्र से देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम देते पाए पाए गए। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 पुलिस टीम ने क्षेत्र विशेष में देह व्यापार को लेकर मिल रही लगातार शिकायतो के बीच वरिष्ठ पुलिस कप्तान के आदेश पर छत्तीसगढ़ भवन, पोस्ट आफिस और कोन्हेर गार्डन के पास धावा बोला। अलग अलग स्थानों से पुलिस पेट्रोलिंग ने तीन संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों महिलाएं रामायण चौक चिंगराजपारा,बन्नाक चौक सिरगिट्टी और देहानपारा सकरी की रहने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने जरहाभाठा निवासी आरोपी प्रकाश मानिकपुरी को भी पकड़ा है।  पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों महिलाओं ने पुलिस के साथ जमकर हुज्जतबाजी की। थाना लाने के बाद कड़ाई दिखाने में महिलाओं ने देह व्यापार से जुड़ा होना कबूल किया। गिरफ्तार पुलिस समेत तीनों महिलाओं को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत न्यायालय के सामने पेश किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close