Big news
पांच महीने से आरोपी ने किया दैहिक शोषण…घेराबन्दी कर पुलिस ने बलात्कारी को पकड़ा..बताया अपहरण के बाद क्या किया
आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-नाबालिक लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने प्रहार अभियान के दौरान गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। मामला कोनी थाना पुलिस का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनीष सूर्यवंशी को जेल दाखिल कराया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेशानुसार थाना स्तर पर लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 मई को कोनी थाना पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया।
पीड़िता ने बताया कि 1 जनवररी 2025 से 25 मई 2025के बीच मनीष सूर्यवंशी ने बहला फुसलाकर अपहरण किया। इस दौरान आरोपी ने झांसा देकर कई बार जबरदस्ती संबध बनाया। पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया। आरोपी की पतासाजी के लिए टीम को जहां तहां रवना किया।
राजे्द्र जायसवाल ने दावा किया कि रिपोर्ट लिखने के महज 5 घंटे के अंदर बिरकोना निवासी आरोपी मनीष सूर्यवंशी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कार्यवाही में शामिल सभी अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही इसी तरह कार्य को अँजाम दिए जाने की बात कही है