LIVE UPDATE
Big news

साइबर ठगी के पांच सूत्रधार गिरफ्तार…संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई में यहां पकड़ा…फर्जी सिम और म्यूल खाता बरामद

पुलिस टीम ने चलाया म्यूल खाता और पीओएस एजेन्ट के खिलाफ अभियान

बिलासपुर—-आनलाइन फ्रा़ड के खिलाफ छेड़े गए पुलिस अभियान को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने प्रहार कर फर्जीवाड़ा कर सिम बेचने के जुर्म पांच पीएसओ एजेन्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि एसीसीयू , रेंज सायबर और कोटा पुलिस ने सिम की फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया।इस दौरान पीओएस एजेंट और ’म्यूल अकाउंट को कब्जे में लिया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) अंशु श्रीवास पिता लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास उम्र 19 साल निवासी पथर्रा थाना कोटा जिला बिलासपुर।
2) फिरोज अंसारी पिता नूर मोहम्मद अंसारी उम्र 19 साल निवासी फिरंगीपारा थाना कोटा बिलासपुर।
3) मुकुल श्रीवास पिता महेन्द्र श्रीवास उम्र 21 साल निवासी फिरंगीपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर।
4). द्वारिका साहू पिता दिलीप उम्र 23 साल निवासी वार्ड न. 10 डाक बंगलापारा थाना कोटा बिलासपुर।
5). जय पालके पिता मालिक राम उम्र 20 साल निवासी नवागांव कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से आनलाइन फ्राड मामले को लेकर नई जानकारियां लगातार मिल रही है। इसी क्रम में एसीसीयू, साइबर और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर ’पीओएस एजेंट और म्यूल खाते के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया गया। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सिम फर्जीवा़ड़ा  करने वाले पीओएस. एजेंटो को चिन्हांकित किया गया।
संयुक्त टीम को जानकारी मिली कि कोटा क्षेत्र में कुछ लोग आमजन की आई.डी. पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी करवाए हैं। इसका इस्तेमाल सायबर ठगी में किया जा रहा है। दिल्ली, अलवर राजस्थान और अन्य स्थानो में भेजकर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा है। जांच पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली कि सायबर ठगी में कोटा क्षेत्र के कुछ पीएसओ एजेन्ट शामिल हैं।
जानकारी के बाद संयुक्त टीम ने सबसे पहले संदिग्धों को चिन्हांकित किया।  ’’म्यूल अकाउंट’’ को भी खंगाला। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों ने सायबर ठगी के लिये फर्जी सिम कार्ड जारी किया है। सायबर ठग फर्जी सिम का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फाॅड, केवाईसी अपडेट जैसे अपराध में उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद संयुक्त टीम ने पतासाजी कर 5 पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
फर्जीवा़ड़ा के खिलाफ प्रहार अभियान में अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ,एएसपी अनुज कुमार, एसडीओपी कोटा नूपूर उपाध्याय, आईपीएस सुमित कुमार,विजय चौधरी प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू,राज सिंह अजय वारे,हेमन्त पाटले,सैययद साजिद, विक्कू ठाकुर,विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम भोप सिंह साहू का विशेष योगदान रहा।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close