LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

छात्र को बंधक बनाकर मारपीट…शिक्षक के खौफ में दर्ज नहीं हुआ एफआईआर..पिता ने खटखटाया मुख्यमंत्री का दरवाजा

नाबालिग छात्र को शिक्षक ने बंधक बनाकर पीटा..जनता में आक्रोश

बलरामपुर/रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)– जिले में शिक्षा विभाग का लगातार कई काले कारनामे रह रह कर उजागर हो रहे हैं। ताजा मामला छात्र को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायल बेटा का पिता अब न्याय पाने के लिए दर भटकने को मजबूर है। अब कहीं से न्याय नहीं मिलने देख पीड़ित बुजुर्ग पिता ने दबंग शिक्षक के खिलाफ मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल मामला बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखण्ड अंतर्गत माध्यमिक शाला मेघुलि का है। शिक्षक ने नाबालिग बच्चे को बंधक बनाकर इतना पीटा कि आज उसकी हालत गंभीर है। बंधक बनाकर पीटने का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। 
बंधक बनाकर नाबालिग छात्र से मारपीट का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। घटना जिले के माध्यमिक शाला मेघुलि का है। स्कूल शिक्षक विद्यासागर ने एक छात्र को बंधक बनाकर इतना पीटा कि आज उसकी हालत बहुत ही नाजुक है। बच्चे को जान के लाले पड़ गये है। घटना के तीन सप्ताह होने के बाद भी घायल छात्र को अधिकारियों से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
अब तक दर्ज नहीं हुआ अपराध
मोहम्मद अंसारी ने बताया कि तीन सप्ताह पहले शिक्षक विद्यासागर ने बच्चे को बंधक बनाकर मारपीट किया । जिसके चलते बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज पानी कराया…बावजूद इसके बच्चा आज भी डरा सहमा और बीमार है। मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा से किया।  लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.डी.एन.मिश्रा ने शिकायत को अनसुना कर दिया। मामले को कलेक्टर और  पुलिस कप्तान के संज्ञान  में लाया। बावजूद इसके  शिक्षक विद्यासागर यादव के खिलाफ अब तक अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
 
शिक्षक का अधिकारियों पर खौफ
             मामले को लेकर मेधुलि के लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मोहम्मद अंसारी के बेटे के साथ बहुत गलत हुआ है। बावजूद इसके पीड़ित पिता की फरियाद को जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है। मोहम्मद अँसारी ने बताया कि  मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया है। उम्मीद है कि न्याय मिल जाए। जरूरत पड़ी तो अनशन भी करूंगा। घटना को लेकर नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने जानकारी दिया कि मामला प्रिंसिपल स्तर का था। लेकिन बात अब बढ़ गयी है। विद्यासागर के खिलाफ कई शिकायतें है। लेकिन आरोपी का इतना खौफ है कि बीईओ और डीईओ कुछ भी करने या बोलने से डरते हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close