BilaspurChhattisgarh

सेंट्रल यूनिवर्सिटी कुलपति पर FIR दर्ज की मांग..जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय का एलान..करेंगे भाजपा कार्यालय का घेराव

विजय केशरवानी ने लगाया कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप

बिलासपुर–गुरुघासीदास केंद्रीय विषविद्यालय के एनएसएस कैंप में योग के नाम पर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने खानापूर्ति का आरोप लगाया है। प्रेस नोट जारी कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि  पूरे मामले में कुलपति जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं। इसलिए प्रबंधन प्रमुख के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया जाए। जिला अध्यक्ष  ने चेतावनी देते हुए कहा है की कुलपति के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज  नहीं  होने पर भाजपा कार्यालय का  घेराव करेंगे। 
जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रेस नोट जारी कर नमाज प्रकरण में पुलिस पर कुलपति को बचाने का आरोप लगाया है। विजय ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान को आरएसएस के इशारे पर दूषित किया जा रहा है। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय इससे अछूता नहीं रह गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गुरु घासीदास  सेंटल यूनिवर्सिटी और अटल बिहारी बाजपेई यूनिवर्सिटी में जो कुछ चल रहा है,। इसके पीछे आरएसएस की भूमिका है। संघ के इशारे पर उच्च शिक्षण संस्थानों को आरएसएस के लिए राजनीति का अड्डा बना दिया गया है । कैम्पस के भीतर जो कुछ चल रहा हैं बेहद आपत्ति जंनक है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही शहर का सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय घेराव  का एलान भी किया है। केशरवानी ने कहा कि देश को हिंदू मुस्लिम के विवाद में झोंका जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रव्यापी साजिश को सुनियोजित ढंग से फैलाया जा रहा है।
केशरवानी ने आरोप लगाया है कि कोनी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में लगातार साम्प्रदायिक विषय वस्तु को लेकर राष्ट्रीय व्याख्यान और कार्यशाला का आयोजन होता है। आयोजनों में करोड़ो खर्च होता है। व्याख्यान को संबोधित करने संघ से जुड़े लोगों को ही बुलाया जाता है। यह जानते हुए भी कि ऐसे व्याख्यान ना तो छात्र हित में है..और देशहित में….। लेकिन कांग्रेस ने भी फैसला किया है कि छत्तीसगढ़ को कश्मीर और मणिपुर नहीं बनने दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने प्रेस नोट में बताया है कि आज के  सेंटल यूनिवर्सिटी की स्थिति को देखकर देश के पूर्व मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह की आत्मा पछता रही होगी। सोचती होगी क्या इसी दिन के लिए आदिवासी क्षेत्र बिलासपुर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा दिया था।

Back to top button