LIVE UPDATE
Chhattisgarh

42 लाख का फर्जी भुगतान..एसडीएम जांच में खुलासा..अधिकारी निलंबित

बीजापुर … समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीजापुर जिले के 11 पोटाकेबिन स्कूलों में 42 लाख 78 हजार 475 रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच के बाद की गई, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि चंद्राकर ने बिना बिल और आपूर्ति सत्यापन के ही तीन फर्मों को सीधे भुगतान कर दिया था, जो शासन के नियमों का उल्लंघन है।

जांच एसडीएम द्वारा बीजापुर और भोपालपट्टनम अनुभाग के 11 पोटाकेबिनों में की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच में यह बात सामने आई कि शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो अन्य शासकीय कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं। पुरुषोत्तम चंद्राकर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2) और (3) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है  किसी भी योजना में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close