LIVE UPDATE
Bilaspur

बिलासपुर में स्वास्थ्य की दोहरी पहल : आयुर्वेद दिवस पर परामर्श… ‘स्वस्थ नारी अभियान’ में कैंसर जांच

बिलासपुर…. दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितम्बर और ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर के तहत बिलासपुर में आज विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों और महिलाओं ने भाग लेकर परामर्श और जांच का लाभ उठाया।

चिंगराजपारा स्थित सांस्कृतिक मंच पर आयोजित आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की जांच की और निःशुल्क परामर्श दिया। डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. ओमकार सिंह राजपूत, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. रुकमणी कुर्रे, डॉ. सना अहमद खान, डॉ. श्रुति थवाईत और डॉ. रश्मि श्रीवास सहित विभागीय स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर का उद्देश्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व और स्वास्थ्य लाभ से जन-जन को अवगत कराना रहा।

, सिम्स यानी छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। करीब 30 महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 5 से 6 में कैंसर के शुरुआती लक्षण और एक महिला में एडवांस स्टेज का कैंसर पाया गया। मरीजों को विस्तृत उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मुख कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पर्चे भी बांटे गए।

शिविर का संचालन डॉ. भूपेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप प्रकाश, डॉ. जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. केतकी किनिकर, डॉ. हेमलता राजमणि और डॉ. सोनल पटेल ने जांच व परामर्श दिया। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने भी महिलाओं को मुख की स्वच्छता और कैंसर से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close