LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का हुआ आयोजन

जशपुरनगर/ संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के द्वारा विगत दिवस जिला कार्यालय कलेक्टर के मंत्रणा सभागार में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

इस दौरान शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से उप संचालक अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक संजय कुमार धीवर, सहायक आंतरिक लेखापरीक्षण अधिकारी श्री जयसिंह शाण्डिल्य, गुलाम दस्तगीर, मंगेश सोनी , लेखा सहायक सुरेश पैकरा एवं कार्यालय सहायक श्री सोमारू राम उपस्थित थे।

जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान जिले के विभिन्न आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालयों में लंबित 04 पेंशन प्रकरण एवं 148 वेतन निर्धारण जांच के प्रकरणों का त्वरित निपटान किया। इस शिविर को सफल बनाने हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्रकांत को विशेष सहयोग रहा।

Back to top button
close