LIVE UPDATE
Bilaspur

तोखन साहू बने सदभावना भोकवाधिराज एवं राजेंद्र अग्रवाल को जोजवानंद की उपाधि

बिलासपुर ।सदभावना संस्था के 17 वे वार्षिक होली उत्सव में होली अलंकरण के विशेष पोशाक पहना कर केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू के सम्मान में तालियों की गूंज के बीच जब पढ़ा गया कि हे लोरमी क्षेत्र के राजा बेटा हीरा.. और उसी क्षेत्र के मितान मन के लगातार रह रह कर उठने वाले जबरदस्त पेट के पीड़ा.. आपका नाम सेठ जी की परिक्रमा के पराक्रम एवं सफेद कलफ धारी चेलों के सच्चा डेरा बदलने वाले एवं तिरसठ की जगह छत्तीस के आंकड़े का आभास कराने वाली सदाबहार गिरगिट टीम की सलाह से राजनैतिक गॉड फादर की जगह अपने ओरिजनल फादर का चरण स्पर्श करने वाले ठेठ गांव देहात की खुशबू लिए केंद्रीय शहरी विकास के रूप में सदभावना भोकवाधिराज हेतु आपका नाम तय किया गया । दूसरे होली अलंकरण में लक्ष्मी जी की सवारी तुल्य लक्ष्मीपुत्र जैसे अनेक तीखे एवं हास्य व्यंग के वाचन से सदभावना जोजवानंद अलंकरण से राजेंद्र अग्रवाल राजू को विभूषित किया गया।

कार्यक्रम में आरंभ में संयोजक राजीव अग्रवाल ने अतिथि स्वागत करते बताया कि सदभावना परिवार विगत सत्रह वर्षों छत्तीसगढ़ में कला साहित्य संस्कृति एवं सामाजिक सहभागिता में सक्रिय संस्था है जिसमें भोकवाधिराज जोजवानन्द अलंकरण वर्ष के दो चर्चित विभूतियों को हास्य व्यंग के साथ सामाजिक छवि एवं अपेक्षाओं के अंकेक्षण का आईना होता है । मुख्य अतिथि  तोखन साहू ने कहा कि वे रायपुर से विशेष रूप से केवल एक बार मिलने वाले भोकवाधिराज का अलंकरण को स्वीकार करने आए हैं । श्री साहू ने कहा कि उन्हें इस अलंकरण से आत्मवलोकन करने एवं होली की परम्परा की गरिमा के बोध हुआ है । बचपन में घर के बुजुर्ग बड़े प्यार से भोकवा संबोधित करते थे अब भोकवाधीराज अलंकरण मिलना मुझे गांव एवं उसकी परम्परा का बोध कराता है। श्री साहू ने सदभावना के विशिष्ठ परिधान चश्मा आदि को पहन कर अलंकरण स्वीकृति हेतु भोंपू बजाया। उसके बाद मुख मुरली बजाय ..फाग गीत को गाते हुए उपस्थित जनसमूह के साथ श्री साहू ने जबरदस्त माहौल बना दिया। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने गत वर्ष के अलंकरण को याद करते हुए आयोजन की विविधता को बिलासपुर का गौरव बताया। प्रथम सत्र में सदभावना उत्सव का श्री संजय शर्मा एवं डॉ अजय पाठक ने दीप प्रज्वलन कर आरंभ किया।

कवि सम्मेलन का प्रथम सत्र संचालन बालमुकुंद श्रीवास एवं सदभावना महिला समिति संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल एवं टीम का डॉ रश्मि मिश्रा के संचालन में विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में कु. गीतिका बांसुरीली एवं कु. अंजली कश्यप के गायन ने खूब तालियां बटोरी। राजकुमार निर्मलकर की टीम के फाग गायन ने खूब वाहवाही लूटी।
आयोजन में  तोखन साहू के कर कमलों से सदभावना सम्मान प्रदान किया गया जिनमें  विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता हेतु सदभावना प्रतिभा सम्मान डॉ. पालेश्वर प्रसाद जी शर्मा स्मृति सम्मान.. श्री महेतरू मधुकर जी, शिक्षाविद श्री बसंत शर्मा जी स्मृति सम्मान.. श्री उमेश रस्तोगी जी.. श्रीमती पार्वती देवी जी केसरवानी स्मृति सम्मान.. श्रीमती कमला अग्रवाल जी, श्रीमती सुंदरी देवी श्रीवास्तव जी स्मृति सम्मान.. श्रीमती धनेश्वरी सोनी जी “गुल”,सेठ रामेश्वर प्रसाद बंसल जी स्मृति सम्मान.. श्री सतीश अग्रवाल जी, दाऊ श्री मनहरण लाल जी अग्रवाल स्मृति सम्मान..सुश्री अंजली कश्यप, श्री प्यारे लाल यादव स्मृति सदभावना कला गौरव सम्मान सुश्री गीतिका बांसुरीली बिलासपुर को प्रदान किया गया।
होली पर्व के दूसरे दिन 5 मार्च गुरुवार की शाम आई एम ए हॉल सीएमडी चौक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार संगीतप्रेमी एवं समाजसेवी सर्व श्री दीपक ठाकुर जिला भाजपा अध्यक्ष, ब्रह्मदेव सिंह,शिवशंकर अग्रवाल श्री बालगोविंद, अखिल वर्मा पत्रकार,  राजेश गुप्ता, रवींद्र केसरवानी, धीरेन्द्र केसरवानी, भरत चंदानी, श्रीमती अल्का अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, अनीता केसरवानी, सुधाकर बीबे, सतीश पांडे, शैलेन्द्र गुप्ता सहित सदभावना टीम सक्रिय रहे।

 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close