Big news

पुलिस की अलग अलग कार्रवाई…नम्बर प्लेट फर्जीवाड़ा समेत 5 गिरफ्तार…टाटा वाहन चोरी का आरोपी बलौदा बाजार में पकड़ाया

नम्बर प्लेट से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार..चार पहिया वाहन पार करने वाला भी पकड़ाया

बिलासपुर—-तारबाहर, सरकन्डा और तोरवा पुलिस ने अलग अलग अपराध में कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तारबाहर पुलिस ने टाटा वाहन चोरी के जुर्म में दो आरोपियों को बलौदा बाजार से हिरासत में लिया। सरकन्डा पुलिस ने चाकूबाजी और हथियार लहरा कर भयभीत करने वाले दो आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। तोरवा पुलिस ने नम्बर प्लेट फर्जीवाड़ा करने वाले को जेल भेजा है।  
तारबाहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी चिराग बजाज व्यापार बिहार में शक्कर का कारोबार करता है। थाना पहुंचकर चिराग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता कमल कुमार बजाज ने 2010 में परिवहन के लिए टाटा एस गाडी खरीदा। गाड़ी का नम्बर सीजी 10 के 5001 है। गाड़ी हमेशा अपने फर्म के सामने खड़ा करता था। 18 जून की रात्रि करीब 9 हमेशा की तरह गाडी दुकान के सामने खड़ी कर घर चला गया। 19 जून की सुबह सुबह करीब 10 दुकान खोलने आया। मौके से गाड़ी गायब थी।
 पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद पतासाजी अभियान चलाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि टाटा एस कमांक सीजी 10 के 5001 बलौदा बाजार में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बलौदा बाजार में धावा बोला। सायबर सेल की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया।  कब्जे से गाड़ी को बरामद कर दोनो आरोपियों सिद्दार्थ भोई और अमन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पकड़े गए दोनो आरोपी बलौदा बाजार जिला के रहने वाले हैं।
 चाकू से हमला,पकड़ाया आरोपी
सरकन्डा पुलिस ने रामकृष्ण नगर मोपका चौकी निवासी यशवंत भारती की शिकायत पर चाकू से जानलेवा हमला के जुर्म में आरोपी को गिरप्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 1 मार्च को यशवंत भारती समेत उसके दोस्त गीतेश कांत और हेमंत कुमार पर गूम्बर पेट्रोल पम्प के सामने जानलेवा हमला किया। हमले में पांच लोग शामिल थे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हेमंत और गीतेश को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।
अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने छानबीन अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी रोहन श्रीवास उर्फ नानू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि  शुभम यादव, विकास यादव, राहुल यादव, रोहित उर्फ लल्ला के साथ मारपीट किया है। कब्जे से चाकू बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हथियार के साथ पकड़ाया आरोपी
सरकन्डा थाना पेट्रोलिंग पार्टी ने 21 जून को पेट्रोलिंग के दौरान  प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चापड लहराते पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को दर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम चिंगराजपारा निवासी रोशन श्रीवास  बताया। आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
नम्बर प्लेट फर्जीवाड़ा का आरोपी गिरफ्तार
तोरवा पुलिस  के अनुसार 20 जून को देवरीखुर्द निवासी राजेश साहू ने फर्जीवा़ड़ा का रिपोर्ट दर्ज कराया। राजेश  ने जानकारी दिया कि एक्टीवा वाहन पर यातायात पुलिस ने गलत चालानी कार्रवाई की है। पीडित के अनुसार जब ई चालान काटा गया उस समय उसकी  स्कूटी घर में खड़ी थी। दरअसल स्कूटी वाहन चालक शिवकुमार ने अपनी स्कूटी नम्बर प्लेट पर उसकी स्कूटी का नम्बर कूटरचना कर चस्पा किया है। अपराध दर्ज करने के बाद  फर्जीवाड़ा करने वाले शिवकुमार यादव को पुलिस ने स्कूटी समेत पकडा। जांच पड़ताल के दौरान वाहन नंबर प्लेट और  चेचिस नंबर का मिलान किया गया। नंबर प्लेट गलत पाए जाने पर आरोपी शिव कुमार को गिरफतार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

Back to top button