LIVE UPDATE
Big news

डिप्टी सीएम ने संभाला कमान…मेयर, सभापतियों,आयुक्तों को दिया प्रशिक्षण….पीपीटी से बताया..देश और विदेशों ऐसा हो रहा काम

अरूण साव ने बताया..विदेशों में कैसे होता है मितव्यता के साथ विकास

बिलासपुर—उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में आयोजित मेयर, सभापति,एमआईसी सदस्यों समेत आयुक्तों और अभियंताओं की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर प्रशिक्षण कमान संभाला। उपस्थित सभी लोगों को देश के अलग अलग क्षेत्रों के विकास मॉडल को सामने रखकर छत्तीसगढ़ की रूपरेखा को पेश किया। अरूण साव ने करीब सवा घंटा तक पीपीटी के माध्यम से विकास की रूप रेखा और तौर तरीका बताया। 
 उप मुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रायपुर में आयोजित ‘नगर सुराज संगम’ में ना केवल शिरकत किया। बल्कि आगे बढ़कर प्रशिक्षण का कमान भी संभाला। अरूण साव ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित भी किया। करीब 50 स्लाइड्स की पीपीटी के माध्यम से स्वयं शहरों के विकास का रोडमैप पेश किया। जानकारी को राज्य के 14 नगर निगमों के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, आयुक्त समेत वरिष्ठ अभियंताओं से साझा किया। उप मुख्यमंत्री ने करीब  सवा घंटे पीपीटी प्रस्तुतिकरण के दौरान एक-एक स्लाइड्स की डिटेलिंग भी की।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यशाला में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अटल विश्वास पत्र के प्रमुख बिंदुओं को सबके सामने रका। नगरीय निकायों की चुनौतियों, नागरिकों की अपेक्षाएं और  निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी से अवगत कराया। स्वच्छता एवं साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, शहरी वानिकी, शहरी परिवहन, स्ट्रीट लाइटिंग, कर संग्रहण और सिटी डेव्हलपमेंट प्लान के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।
अरूण साव ने इस दौरान कोयंबटूर, चेन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, पिंपरी चिंचवाड़ जैसे शहरों के अलावा गुजरात और तेलंगाना में स्थानीय निकायों के अनुकरणीय कार्यों से रूबरू कराया। साव ने प्रेजेंटेशन के दौरान डेनमार्क, सिंगापुर, जर्मनी और जापान जैसे देशों में शहरी संसाधनों के मितव्ययतापूर्ण उपयोग और रिसाइक्लिंग-रियूज के लिए हो रहे नवाचारों का भी जिक्र किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close