उत्तर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडारी में पदस्थ सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला सहायक) शिवा यादव को डीईओ ने निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम वाड्रफनगर के निर्देश पर विकासखंड क्षा अधिकारी वाड्रफनगर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी की संयुक्त जांच समिति ने शिकायतों की जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन के परीक्षण में प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि यादव के विरुद्ध पूर्व में भी गुड टच-बैड टच संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर उसे कक्षा 11वीं के भूगोल विषय के अध्यापन कार्य से अलग किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि उसके द्वारा विद्यालय परिसर में आडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने से कई शिक्षिकाएं असहज महसूस करती थीं। इसके अलावा सहकर्मियों के प्रति अभद्र व्यवहार एवं अन्य शिकायतों की भी उपलब्ध अभिलेखों और पूर्व शिकायतों के आधार पर प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त जांच समिति ने इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा निलंबन की अनुशंसा की थी।

जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी एमआर यादव ने सहायक शिक्षक शिवा यादव को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.