LIVE UPDATE
Chhattisgarh

DEO Notice: शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सख्त रुख, काम पूरा न होने पर DEO को कारण बताओ नोटिस, रुकेगा वेतन

DEO Notice: अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में बरती जा रही ढिलाई पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग ने संभाग के छह जिलों—सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और एम.सी.बी.—के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को ‘कारण बताओ’ सूचना पत्र जारी किया है।

इस आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में आगामी माह का वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएग।

राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार, समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति विभागीय ‘वी.एस.के. एप्लीकेशन’ के माध्यम से दर्ज की जानी है। इसके लिए शिक्षकों का पंजीकरण 15 जनवरी 2026 से पूर्व करने के निर्देश दिए गए थे।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के माध्यम से भी तीन दिनों के भीतर पंजीकरण और उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दोहराए गए थे।

संयुक्त संचालक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद अब तक शिक्षकों और विद्यार्थियों का पंजीकरण 100 प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पाया है। साथ ही, जितने शिक्षकों का पंजीकरण हुआ है, उनके अनुपात में उपस्थिति दर्ज करने का प्रतिशत भी अत्यंत कम है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों के इस रवैये को कार्य के प्रति उदासीनता और खेदजनक माना ह.

कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा ने अब सख्त समय-सीमा निर्धारित करते हुए निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को 02 दिवस के भीतर शिक्षक पंजीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा।

कार्य पूर्ण न होने के संबंध में अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय-सीमा में प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होता और पंजीकरण कार्य अधूरा रहता है, तो संबंधितों का आगामी माह का वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
close