LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

Delhi Blast: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी सख्त हिदायत: दिल्ली विस्फोट के बाद राजस्थान में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

सभी रेंज आईजी, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त स्थिति की सतत निगरानी रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

Delhi Blast।जयपुर। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस घटना में पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर रहे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि राज्यभर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सख्त निगरानी रखने और अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करने को कहा। उन्होंने बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) टीमों को सतर्क मोड में रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी रेंज आईजी, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त स्थिति की सतत निगरानी रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी के प्रसार पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम तत्काल खंडन जारी करे, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Back to top button