DA Hike 2025-झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है, जिससे पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, जिससे राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के इस फैसले के तहत छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए 7% बढ़कर 239% से 246% हो गया है, जबकि पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का डीए 12% बढ़कर 443% से 455% कर दिया गया है। इससे हजारों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी और पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike 2025-सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में बढ़ोतरी, त्यौहार से पहले खुशखबरी
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड सरकार ने इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में भी 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे उनका डीए 50% से बढ़कर 53% हो गया था। इस बार की वृद्धि के साथ, झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाली नई दरों के तहत कर्मचारियों को जनवरी से दिसंबर 2024 तक का एरियर भी मिलेगा, हालांकि इसका भुगतान किस तरह और किस समय किया जाएगा, इस पर अभी स्पष्टता नहीं आई है। लेकिन सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ मिलेगा और उनके वेतन में इजाफा होगा। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन में बढ़ोतरी होगी।