BilaspurChhattisgarh
आरक्षकों की करोड़ों की सम्पत्ती राजसात..सफेमा कोर्ट का आदेश…गांजा तस्करों का आलीशान मकान, लक्जरी कार जब्त
गांजा तस्करी से बनायी गयी करोड़ों की सम्पत्ती राजसात

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—पुलिस टीम ने ’इण्ड-टू-इण्ड’*’ कार्यवाही के बाद वर्षों से गांजा तस्करी को अंजाम देने वाले आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष प्रयास से गांजा तस्करी के रूपयों से बनायी गयी आरोपिोयं की सम्पत्ति को सफेमा कोर्ट मुम्बई ने राजसात का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की बिलासपुर समेत कोरबा अन्य स्थानों पर बनायी गयी सम्पत्ति को अधिकारिक रूप से अपने कब्जे में लिया है। बरामद सम्पत्ति में आलीशान मकान के अलावा लक्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर 24 को जी.आर.पी. थाना पुलिस ने कार्रवाई कर योगेश सोंधिया, रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना में एनडीपीएस धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि विवेचना के दौरान जीआरपी पुलिस को जानकारी मिली कि थाना में कार्यरत आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंषी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल है। आरोपी आरक्षकों ने बताया कि ट्रेन में गांजा पकड़ने के बाद बेचने के लिए योगेश उर्फ गुड्डु और श्यामधर उर्फ छोटु को दिया जाता था।
जगह जगह टीम ने मारा छापा
चारो आरोपी आरक्षक ट्रेन मेे पेट्रोलिंग के समय महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ समेत अन्य जग जाते समय अपने साथ गुड्डु उर्फ योगेश सोंधिया और छोटू उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे। ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटू और गुड्डु के माध्यम से बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर देते थे। जानकारी के बाद गिरफ्तार सभी आरोपियो को न्यायालय के हवाले कर चालान पेश किया गया।
सफेमा कोर्ट ने सुनाया राजसात का फरमान
पुलिस कप्तान ने बताया कि फायननेंशियल इन्वेस्टिगेषन और ’’इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही’ में आरोपी आरक्षको की गांजा तस्करी से अर्जित संपत्ति का पता लगाया गया। बेनामी बैंक खातो में आनलाइन जमा किए रूपयों की जांच पड़ताल की गयी। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि आरोपियो ने गांजा की तस्करी कर करोडों रूपयों की चल-अचल संपत्ति बनाया है। लक्जरी वाहन भी खरीदा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में सफेमा कोर्ट मुम्बई को प्रतिवेदन भेजा गया। न्यायालय साफेमा मुम्बई कोर्ट ने आरोपियों की सम्पत्ती राजसात करने का फरमान सुनाया है।
आरोपियों से बरामद सम्पत्ती
1)लक्षमण गाईन और कृष्णा गाईन की सम्पत्ती -सिरगिट्टी तवार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड. कीमत 50 लाख रूपए।
2)संतोष राठौर की सम्पत्ती– – फरसवानी करतला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड । जमीन का बाजार मूल्य 10 लाख रूपए।
3) मन्नू प्रजापति की सम्पत्ती..नगपूरा बोदरी तहसील बोदरी बिलासपुर 1250 वर्गफुट जमीन.. बाजार मुल्य करीब 15 लाख रूपये
4) कुसुम प्रजापति और मन्नू प्रजापति…सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 1428 वर्गफुट भूखण्ड पर बना मकान..बाजार मुल्य करीब 40 लाख ।
5) मन्नू प्रजापति की सम्पत्ती – सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भूखण्ड अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख।
आरोपियों से बरामद वाहन और प्रकार
1)सी.जी. 04 पी.एस. 6855 मोटर साचकल हार्ले डेविडसन–आरोपी लक्षमण गाईनने साले के नाम पर खरीदा..कीमत 2 लाख 80 हजार।
2)सी.जी. 04 पी.वी. 6400 *टाटा सफारी 7 एस* – आरोपी लक्षमण गाईन ने साले के नाम पर बीस लाख रूपये किश्त जमा किया।
3)सी.जी. 07 सी.जी. 2211..हुण्डई वेन्यू..आरोपी लक्षमण गाईन ने खरीदा..बरामद कार की कीमत करीब 5 लाख रूपयों से अधिक।
दिया जाएगा पुरस्कार
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी और ’’फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन में संयुक्त टीम की कार्रवाई तारीफ एक काबिल है। इस दौरान जवानों और अधिकारियों ने अच्छी सूझ बूझ का परिचय दिया है। अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को उचित पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।