cooling effect food/गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स और ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है। लोग अपने खानपान में ऐसे विकल्प शामिल करना चाहते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखें, गर्मी से राहत दें और पोषण भी प्रदान करें। लेकिन अक्सर लोग बिना तासीर को जाने कुछ ऐसे फूड्स खा लेते हैं जो देखने-सुनने में तो ठंडक देने वाले लगते हैं, लेकिन उनकी तासीर अंदर से गर्म होती है और यही गलती शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

गर्मी में जब तापमान लगातार बढ़ रहा हो, शरीर डिहाइड्रेट हो रहा हो और थकावट आम हो जाए, ऐसे में सही खानपान आपकी सेहत की सबसे बड़ी सुरक्षा बन सकता है। लेकिन अगर आप गर्म तासीर वाले फूड्स को ठंडा समझकर खा रहे हैं, तो ये न केवल हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को न्योता दे सकते हैं बल्कि पाचन संबंधी दिक्कतें, त्वचा पर रैशेज और शरीर में गर्मी बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

cooling effect food/दूध को अक्सर संपूर्ण आहार माना जाता है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे रोजाना पीते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दूध की तासीर गर्म होती है। हालांकि पोषक तत्वों की भरमार के कारण यह गर्मी में भी फायदेमंद रहता है, बशर्ते इसे सही मात्रा में और सही समय पर लिया जाए।

cooling effect food/दही का इस्तेमाल गर्मियों में सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन इसकी तासीर भी गर्म होती है। फिर भी यह प्रोबायोटिक गुणों के कारण गर्मी में फायदेमंद है क्योंकि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। रायता, लस्सी या सीधा सेवन — किसी भी रूप में दही आपके गट हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इसे ठंडा मानकर ओवरकन्जम्पशन से बचना जरूरी है।

तुलसी को औषधीय गुणों की खान माना जाता है और लोग इसे सुबह खाली पेट लेने की सलाह भी देते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में तुलसी की तासीर नुकसान कर सकती है। इसका सीमित और सही तरीके से सेवन जरूरी है, वरना शरीर में गर्मी और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

गर्मी के मौसम का राजा आम होता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब है, उतनी ही गर्म इसकी तासीर है। ज्यादा आम खाना आपके पाचन पर भारी पड़ सकता है और शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इसलिए आम खाते समय ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में खाएं और साथ में पानी या आम पना लें तो बेहतर होगा।

शहद भी एक ऐसा सुपरफूड है जिसे हर मौसम में लोग इस्तेमाल करते हैं, खासकर वजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए। लेकिन इसकी तासीर भी गर्म होती है और गर्मी के मौसम में इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी, जलन और थकावट बढ़ा सकता है।