LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

कांग्रेस नेता सतनाम खनूजा की शिकायत..प्रत्याशी ने की पीसीसी को लिखित शिकायत..परिवार ने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार

सतनाम सिंह परिवार ने किया अलग अलग मोबाइल का उपयोग

बिलासपुर—निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस में लिखित शिकायत की झड़ी लग गयी है। अब वार्ड क्रमांक 10 गुरूगोविन्द सिंह नगर सिरगिट्टी के कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ आलाकमान को लिखित शिकायत दर्ज कराया है। निवर्तमान पार्षद पुष्पेन्द्र साहू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ना केवल आशाराम खरे को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। बल्कि परिवार के एक एक सदस्यों ने प्रचार प्रसार और मतदाताओं के साथ बैठक किया है।

       सिरगिट्टी स्थित वार्ड क्रमांक 10 गुरूगोविन्द नगर वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत पीसीसी को किए गए लिखित शिकायत में निवर्तमान पार्षद पुष्पेन्द्र साहू ने बताया की सतनाम सिंह खनूजा ने पार्टी लाइन का उल्लंघन कर अनुशासनहीता का परिचय दिया है।

            शिकायत में बताया गया है कि खनूजा ने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ आशाराम खरे को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान मे उतारा। सतनाम सिंह के अलावा,पूजा खनूजा,रणदीप सिंह खनूजा, मनदीप खनूजा समेत उसने समर्थकों ने आशाराम के लिए प्रचार प्रसार भी किया। अलग अलग मोबाइल नम्बर से मतदाताओं को फोन कर निर्दलीय प्रत्याशी के वोट मांगा है। इस बात का उसके पार प्रमाण भी है

   पुष्पेन्द्र ने जानकारी दिया है कि खनूजा परिवार सिरगिट्टी क्षेत्र में संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल का संचालन करता है। बच्चों के अभिभावकों के साथ परिवार के सदस्यों ने बैठक कर आशाराम को वोट डालने का दबाव बनाया है। ऐसा किया जाना पार्टीलाइन के खिलाफ है। इसलिए सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाए।

            मामले मे सतनाम सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार कांग्रेसी हैं..हम आशाराम को जानते ही नहीं…स्कूल बड़े भाई का है..इससे हमारा कोई लेना भी नहीं है। हमारे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। बहरहाल हमें शिकायत की जानकारी भी नहीं है। यदि जवाब मांगा जाएगा..तो हम सारी सच्चाई को सामने रखेंग।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close