Big news

कांग्रेस नेता ने अपोलो और सरकंडा थाना घेराव का किया ऐलान… नेहरू चौक में स्वास्थ्य मंत्री का जलाएंगे पुतला..प्रेस वार्ता में बताएंगे अपोलो की सच्चाई

कॉंग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के पुतला दहन का ऐलान

बिलासपुर…जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि कांग्रेस के पूर्व नेता और छत्तीसगढ़ के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष की  असामयिक मौत मामले को लेकर अपोलो अस्पताल का घेराव करेंगे। केसरवानी ने आरोप लगाया है कि अपोलो प्रबंधन की गतिविधियां हमेशा से संदेह के दायरे में रहा है.. एक फर्जी डॉक्टर ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन किया और उनकी सामाजिक मौत हो गई.. सब कुछ जानते हुए भी अपोलो प्रबंधन ने प्रकरणneharu को दबा कर रखा… विजय केसरवानी ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भी नेहरू चौक में पुतला दहन करेंगे.. साथ ही सरकंडा थाना का घेराव भी करेंगे

फर्जी डॉक्टर ने किया इलाज

जानकारी देते चले कि पिछले कुछ दिनों से दमोह के एक डॉक्टर का फर्जीवाड़ा सामने आया है..बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर अपोलो में अपनी सेवाएं 2003 के आसपास दिया… मामला सामने आया है कि डॉक्टर नरेंद्र फर्जी डिग्री से  अपोलो में नौकरी किया… इस दौरान उसने छत्तीसगढ़ के पहले विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल के हार्ट का ऑपरेशन भी किया… तत्कालीन समय राजेंद्र शुक्ल की असामयिक मौत हो गई …डॉ राजेंद्र शुक्ल की मौत के बाद प्रदेश में राजनीतिक शून्यता का माहौल बन गया..

डॉक्टर के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

अपोलो के फर्जी डॉक्टर का प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में इन दिनों जमकर हलचल है… कांग्रेस पार्टी मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर हो गया है… प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केसरवानी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अपोलो प्रबंधन के खिलाफ आज यानी मंगलवार को 11 बजे घेराव करेंगे…इसके बाद सरकंडा थाना पहुंचकर अपोलो प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे… विजय ने जानकारी दिया कि डॉ राजेंद्र शुक्ला न केवल एक राजनेता अपितु  प्रदेश की बुद्धिजीवी वर्ग में उनका नाम सबसे अग्रिम पंक्तियों में शुमार है… अपोलो प्रबंधन सब कुछ जानते हुए भी कि डॉक्टर फर्जी है… बावजूद इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के इलाज किया…

FIR दर्ज की मांग

सवाल यह उठता है कि अब तक  डॉक्टर ने कितने लोगों को मौत की नींद सुला चुका होगा… इसके अलावा आर्थिक रूप से कितने परिवारों को सड़क पर ला दिया होगा…विजय ने बताया कांग्रेसकि अपोलो प्रबंधन की दादागिरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज यानी मंगलवार को 11:00 बजे अपोलो का घेराव करेंगे.. इसके बाद सरकंडा थाना पहुंचकर अपोलो प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी करवाएंगे

अपोलो और सरकंडा थाना का घेराव

जिला अध्यक्ष ने जानकारी दिया कि सरकंडा थाना में एफआईआर दर्ज करने के बाद कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता नेहरू चौक पर स्वास्थ्य मंत्री अपोलो प्रबंधन का पुतला दहन करेंगे… उन्होंने बताया कि प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से नाकाम साबित हो गया है… कुछ दिनों पहले करगी कला निवासी एक महिला का सिम्स में इलाज चल रहा था.. लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के कारण किसी दूसरे का इंजेक्शन महिला को लगा दिया गया.. इसके चलते करगी कला निवासी गरीब महिला का 5 माह का गर्भपात हो गया.. मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान में लिया… साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ पेश होने को भी कहा…आश्चर्य की बात है कि  इसकी खबर प्रदेश के स्वास्थ्य मुखिया को भी नहीं है.

मंत्री का शर्मनाक बयान.

विजय ने कहा कि बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान जब प्रकरण को पत्रकारों ने सामने लाया तो.. स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भपात को बहुत मामूली बात बताया.. शर्मनाक बयान से प्रदेश की जनता बहुत दुखी है.. इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह भी बयान दिया कि प्रदेश में ऐसी छोटी-मोटी गलतियां होती रहती है… लेकिन कांग्रेस पार्टी इस बयान और मंत्री की हरकत को बर्दाश्त करने वाली नहीं है…

स्वास्थ्य मंत्री मांगे माफी दे मुआवजा

करगी कला निवासी महिला की गर्भपात को लेकर कुछ एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बताया कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बाद में महिला गर्भधारण कर सकती है.. कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को करगी कला निवासी महिला से माफी मांगे और उ मुआवजा  प्रदान करें.. विजय ने बताया कि नेहरू चौक पर अपोलो प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन के बाद ठीक पहले दोपहर 2:00 बजे जिला vijayकांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा..

 

Back to top button
close