LIVE UPDATE
Chhattisgarh

कोमा में चली गयी कांग्रेस..फिर भी दूंगा माइनस अंक..सिंहदेव के बयान बोले साय के मंत्री…मुझसे मत पूछो फेरबदल का सवाल

कुनकुनरी छोटी जगह...यहां की हार जीत का मतलब नहीं

बिलासपुर—नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित विष्णुदेव साय के मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी कोमा में चली गयी है। मजबूरी है कि कांग्रेस को कुछ अंक देना…इसलिए मैं जीरो से माननस अंक देता हूं।

टीएम सिंहदेव अपनी सीट तो बचा नहीं पाए। शर्मनाक हार के बाद अब हमारी सरकार को अंक दे रहे है। यह बातें बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कही। उन्होने बताया कि हमने प्रदेश के सभी दस निगम  पर कब्जा किया है। कुनकुरी में हार के कोई मायने नहीं है। आप लोग फालतू में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का क्षेत्र कहते हैं।

 विष्णु देव सरकार के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन बिलासपुर अल्पप्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने प्रदेश निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता को लेकर खुशी जाहिर किया।

देवांगन ने बताया कि हमने नगर निगम चुनाव में प्रदेश के सभी दस नगर निगम और पालिका, नगर पंचायत पर जीत हासिल किया है। इसका श्रेय साय सरकार की सुशासन नीति और मोदी की गारंटी को जाता है। हमने मात्र एक साल में ही घोषणा पत्र के बड़े वादों को पूरा कर दिखाया है।

        टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर चार अंक दिये है। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के क्षेत्र कुनकुरी में सत्ता की हार को गिनाया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की शर्मनाक हार हुई। क्षेत्र से एक भी सीट नहीं बचा पाए। अब  दूसरी पार्टी और हमारी सरकार को अंक दे रहे हैं। भाई साहब कांग्रेस पार्टी कोमा में चली गयी है। जैसे पहाड़ी इलाके में बर्फ गिरने का बाद तापमान माइनस हो जाता है। वैसे ही कांग्रेस की स्थिति है। मजबूरी है..इसलिए मजबूर हों शून्य से माइनस  अंक देने को मजबूर हूं।

    देवांगन ने कहा कि कुनकुरी छोटो मोटा क्षेत्र है..एक दो जगह हार होती ही है। नगर पंचायत का क्षेत्र ग्राम पंचायत जैसा ही है। कुनकुरी की हार का कोई मायने रखता है। कुनकुरी में हार बहुत बड़ी बात नहीं है। मुख्यमंत्री मिली हार मिली है।   

      देवांगन ने एक सवाल पर कहा कि अब तक 25 हजार रोजगार दे चुके हैं। हमारी उद्योग नीति की देश में तारीफ हो रही है। उद्योगपति और बड़े लोग उद्योग लगाने आ रहे हैं। प्रदेश का तेजी से विकास होगा। एमओयू बहुत किए है के सवाल पर उद्योग मंत्री ने बताया कि लोग धीरे धीरे उद्योग लगा रहे हैं…समय तो लगता ही है। 

उद्योपतियों पर आपका नियंत्रण नहीं है…पर्यावरण का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। सवाल पर देवांगन ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। उद्योग को बढ़ावा देना पड़ता है। सभी जगह पर्यावरण को लेकर काम किया जा रहा है। उद्योपति जमीन लेकर प्लान्ट नहीं लगा रहे है…या तो प्लाट खाली है,..या फिर दूसरा काम हो रहा है…सवाल पर उन्होने बताया कि हमने नोटिस जारी किया है। कार्रवाई भी करेंगे। 

       मंत्रीमंडल में कब फेरबदल किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल मुझसे ना पूछें..मेरा अधिकार नहीं है…यह काम संगठन का है। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close