Bilaspur

नेहरू चौक में कांग्रेस ने जलाया पुतला..दिखाया आक्रोश…दहन… ईडी कार्यवाही का किया विरोध

रायपुर  — प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने शुक्रवार को नेहरू चौक में केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया।

दोपहर 12 बजे कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक की ओर रवाना हुए। “नरेंद्र मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है”, “तानाशाह मोदी मुर्दाबाद”, “अडानी को छत्तीसगढ़ बेचना है, कांग्रेस को फंसाना है”, “जल-जंगल-जमीन किसके नाम? अडानी के नाम!” जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

नेहरू चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जिसने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कोशिशों को नाकाम कर पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पानी की बोतलें लेकर दौड़ती रही, लेकिन तब तक पुतला जलकर खाक हो गया। इसके बाद कांग्रेसजन ताली बजाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि, “केंद्र सरकार और अडानी के गठजोड़ का विरोध करने वाले राज्यों में विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के माध्यम से दबाया जा रहा है।” उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2014 से 2024 के बीच ईडी ने 7264 छापे मारे, लेकिन सिर्फ 63 मामलों में सजा हुई है, जो यह दर्शाता है कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है, न कि सबूतों पर आधारित।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी को तमनार जंगल कटाई विवाद से जोड़ते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है ताकि अडानी ग्रुप को बचाया जा सके।

पूर्व महापौर राम शरण यादव ने कहा कि जिस तरह हाथियों के झुंड गांवों की ओर बढ़ रहे हैं और ग्रामीणों की जान-माल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, आने वाला समय और भी संघर्षपूर्ण होगा।

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि अडानी के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई शुरू हो जाती है, जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रतिशोध का संकेत है।

पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भाजपा की फंडिंग पर सवाल उठाते हुए कहा, “10 हजार करोड़ से अधिक भाजपा के खाते में जमा हैं, 250 करोड़ सिर्फ बीफ कंपनियों से चंदे में लिए गए हैं। क्या ये ईडी के जांच दायरे में नहीं आते?”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नींव आजादी की लड़ाई से जुड़ी है और कांग्रेस न तो झुकेगी, न डरेगी। पार्टी सभी साजिशों का हिम्मत से मुकाबला करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर राम शरण यादव, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, नरेंद्र बोलर, शेख नजीरुद्दीन, भरत कश्यप, आत्मजीत मक्कड़, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, गीतांजलि कौशिक, सीमा घृतेश, शिल्पी तिवारी, मोह शाहिद, प्रियंका यादव, आदेश पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।रायगढ़

Back to top button