Chhattisgarh
कांग्रेस ने किया अपोलो घेराव का एलान…नेहरू चौक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे सभा को संबोधित..टीएस जय सिंह भी होंगे शामिल
अपोलो घेराव और रैली निकालकर कांग्रेस नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन

राज्य सरकार को आम आदमी के स्वास्थ्य की नहीं हैं परवाह।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
शहर में मरीजों से लूट और ग्रामीण क्षेत्रों में चरमरा गई हैं स्वास्थ्य सेवाएं।
बिलासपुर— जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 2 मई .यानी गुरूवार को अपोलो का घेराव करेंगे। घेराव कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेस नेता रैली में शामिल होंकर नेहरू चौक पहुंचेंगे। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ,.चरणदास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल शिरकत करेंगे। साथ ही नेहरू चौक में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।
जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अपोलो अस्पताल घेराव और अपोलों के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। विजय केशवरानॉी ने बताया कि अपोलो अस्पताल की लापरवाही से प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल की असमय मौत हो गयी। फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य की नियुक्ति अपोलो प्रबंधन ने किया था। फर्जी डाक्टर की डिग्री और चिकित्सा प्रकरणों की जानकारी मांगे जाने के बावजूद पर अभी तक प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर की जानकारी नहीं दिया है।
केशरवानी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी है। शहर से लेकर गांव तक योग्य चिकित्सकों का टोंटा है। अयोग्य लोगों की भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। जनता की जिन्दगी को मौत के मुंह में झोंका जा रहा है। अपोलो हॉस्पिटल समेत जिले के सभी निजी अस्पतालों में फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा हैं। लगातार शिकायत के बावजूद सरकार कुंभकर्णी नींद में हैं। क्लीनिकल स्टेब्लिशमेन्ट एक्ट समेतनर्सिंग होम अधिनियम सरकार की फ़ाइलों में धूल फांक रही हैं।
केशरवानी ने जानकारी दिया कि 2 मई को जिला कांग्रेस कमेटी “स्वास्थ्य न्याय यात्रा” का आयोजन का एलान किया है। यात्रा के जरिए सरकार की कथनी और करनी को आम जनता के सामने रखा जाएगा। रैली निकालकर जनता को बताएंगे कि अपोलो समेत जिले के सभी निजी अस्पताल स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल की तानाशाही से बिलासपुर की जनता खून की आंसू रोने को मजबूर है।
दोनो जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने बताया कि अपोलो का संचालन केन्द्र सरकार की संस्था एसईसीएल से किया जा रहा है। जनता की सेवा के लिए छत्तीसगढ सरकार ने अस्पताल को कौड़ी के मोल जमीन दिया है। बावजूद इसके केन्द्र और राज्य सरकार की स्वास्स्थ्य योजनाओं का संचालन अपोलो में नहीं होता है। आयुष्मान कार्ड भी नहीं चलता है। दरअसल अपोलों का एक मात्र काम इलाज के नाम पर गरीबों की जमा-पूंजी को लूटना है।
विजय पाण्डेय ने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मृत्यु अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही और गलत ईलाज से हुई है। फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव के साथ ही अपोलो ग्रुप के आकाओं डॉ प्रताप रेड्डी चेयरमैन अपोलो ग्रुप, प्रीथा रेड्डी एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन, डॉ मनीष मट्टू रिजनल हेड अपोलो और डॉ अर्णव राहा यूनिट हेड बिलासपुर अपोलो पर भी हत्या का अपराध दर्ज किया जाए। स्वर्गीय शुक्ला समेत तमाम पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा। तब तक कांग्रेस लगातार सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी।