अम्बिकापुर/कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जनगणना  2027 हेतु अम्बिकापुर में जारी जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने  प्रशिक्षण में विषय-वस्तु को गम्भीरता के साथ अच्छे से समझने प्रेरित किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि कर्मियों को जनगणना कार्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने प्रशिक्षण कर्मियों के उपस्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि अनुपस्थित रहने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। गणना कार्य हेतु जल्द से जल्द जानकारी एकत्र कर पूरा करने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करें तथा  त्रुटिरहित जनगणना कार्य संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश बाज उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.