Chhattisgarh News:जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित बेहराडीह गांव की नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार आज गांव में किया गया।

भगवती मरकाम 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई थीं। जीत की खुशी में 24 फरवरी को गांव में एक आभार रैली निकाली गई। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण गहरे दुःख में हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से भी एक दुखद घटना सामने आई थी। सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का मतदान से ठीक पहले निधन हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चतुर सिंह सिदार बीते कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी हालत बिगड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली। वह गिलास चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे और इससे पहले दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे। उनके अचानक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.