LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Chhattisgarh Budget Session – विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

कोई भी अधिकारी, कर्मचारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेगे।

Chhattisgarh Budget Session: जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्ठम् सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है।

Chhattisgarh Budget Session/कोई भी अधिकारी, कर्मचारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेगे।

अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर जिला-जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जायेंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाईल नम्बर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेगे।

भारतीय वायुसेना में (अग्निवीर) भर्ती द्वारा युवाओं को सहभागिता बढ़ाने हेतु भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 रात्रि 11 बजे तक भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट  https//:agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण होगा। उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
close