Big newsChhattisgarh
videoः चरणदास महंत ने कहा…नहीं निकली हवा…समझ में नहीं आ रहा कौन चला रहा सरकार…नक्सलियों पर बोले..यदि ऐसा हुआ तो करेंगे विरोध
फर्जी डॉक्टर के ईलाज से हुई राजेन्द्र शुक्ला की मौत...डॉ.चरणदास महंत

बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में शहर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होने प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस और भाजपा नेता बिलासपुर पहुंचे। स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से संवाद किया। बातचीत के दौरान डॉ. चरणदास महंत और दीपक बैज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा की उल्टा पुल्टा नीति
डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए जो कुछ भी किया..भाजपा सरकार ने उल्टा सीधा नीति लाकर गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा सरकार को करीब डेढ साल हो रहे हैं। प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गयी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश की हालत खस्ता है। इसलिए हमको गरीबों के लिए न्याय यात्रा निकाल पड़ा है। अपोलो समेत जिले के कमोबेश सभी निजी अस्पतालों में में मरीजो के साथ लूटपाट हो रही है। गलत इलाज लोगों की जान पर बन आयी है। चेतावनी के तौर पर न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा से सरकार की आंख खुलेगी।
नकली डॉक्टर ने किया ईलाज
क्या बिलासपुर की ही स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है। डॉ.महंत ने कहा कि ऐसा नहीं है..बिलासपुर समेत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। बिलासपुर वालों ने आगे बढ़कर न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। क्योंकि यहीं अपोलो की लापरवाही से हमारे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत हुई। जानकारी मिली है कि राजेन्द्र शुक्ला की मौत नकली डॉक्टर के इलाज से हुआ है।
क्या हवा निकल गयी
अब तो आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है..इसका मतलब कि न्याय यात्रा की हवा निकल गई। डॉ. महंत ने कहा कि ऐसा नहीं है। कोई हवा नहीं निकली है। सिर्फ डॉक्टर के लिए ही न्याय यात्रा शुरू नहीं हुआ है। पूरे संभाग में, प्रदेश में न्याय की दुर्गति हो रही है। इस बात को ध्यान में रखकर न्याय यात्रा जरूरी है।
कौन चला रहा सरकार..साय या ओपी
सरकार के कामकाज के सवाल पर महंत ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार को साय साय की उपाधि दिया था। अब साय साय नहीं हो रहा है। पता ही नहीं चल रहा है कि कोई काम काज हो भी रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार कौन चला रहा है। सरकार में किसकी चल रही है…सरकार विष्णु देव साय चला रहे हैं या ओपी चौधरी,,,,या पिर दोनों उपमुख्यमंत्री सरकार चला रहे हैं। कुछ पता ही नहीं चल रहा है। इतने सालों बाद आईएस,आईपीएस के ट्रांसफर हुए हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
काम के नहीं निकले
महंत ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री से कोई आपत्ति नही है। उन्हें अच्छा आवसर मिला है। जब आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री बना तो खुशी हुई। आदिवासी समाज, ओबीसी वर्ग में उत्साह आया। भरोसा था कि अच्छा काम करेंगे..लेकिन यह क्या..काम के ही नहीं निकले ।
हमें ईडी सीबीआई का डर नहीं
कुछ खुल कर नहीं बोल रहे हैं..क्या ईडी आईटी का डर है…सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें न तो ईडी का डर है, ना ही सीबीआई खौफ ईडी जहां आना था आ गई है। अब और कहां-कहां आएगी..?हमने ही भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया है।
राहुल,खड़गे करेंगे फैसला
कांग्रेस में तालमेल नहीं है…सवाल पर महंत ने बताया कि मेरे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री, टी एस सिंहदेव समेत सभी वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जहां-जहां कहेंगे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मैं दौड़ में नहीं हूं। लेकिन बहुत लोग दौड़ में शामिल हैं। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के जिसको नेता चुनेगे..वही प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। फिलहाल हमारे अध्यक्ष बहुत सक्रिय हैं। खूब मेहनत कर रहे हैं।
ऐसा हुआ तो करेंगे विरोध
नक्सलियों के सवाल पर महंत ने बताया कि नकस्ली सरेंडर कर रहे हैं…मारे भी जा रहे हैं। निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं।बस्तर शांत होने जा रहा है। हमारा निवेदन है कि बस्तर को नक्सली मुक्त बनाए। इसका लाभ बस्तरवासियों को हो। ऐसा ना हो कि बस्तर के खनिजों और विकास कार्यों में बड़े उद्योगपतियों को दिया जाए और स्थानीय लोगों को ठेंगा दिखाया जाए। ऐसा होने पर हम विरोध भी करेंगे।
जाति जनगणना में झूठ बोल रहे
पहलगाम घटना के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सोच रहे थे कि कोई कार्रवाई होगी। लेकिन अभी तक बैठक ही चल रहा है। कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है,जो भारतीय देखना चाहते हैं। राहुल गांधी जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। जब तक जाति जनगणना नहीं होगी हमारे लोगों का विकास नहीं होगा।
सरकार को देना चाहिए 50 लाख
एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना का एलान किया। और बयान जारी किया कि कांग्रेस वाले नहीं चाहते थे कि जाति जनगणना हो। समझने वाली बात है कि झूठी बातों को कौन सुनेगा, कौन मानेगा । महंत ने बताया कि पहलगाम के शहीदों को जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने 50-50 लाख रुपए दिए । उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी राज्य से पहलकाम में शहीद परिवार को 50 लाख रूपयों के साथ ही 5000 स्क्वायर फीट जमीन दे। टीएस सिंह देव ने राजकुमार कॉलेज में शहीद परिवार के बच्चों का 12वीं क्लास तक मुफ्त शिक्षा देने का एलान किया है। सरकार को भी 50 लाख रूपए देने का एलान करना चाहिए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे