बिलासपुर…हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक करन साहू, निवासी कुंदरापारा तिफरा, यदुनंदन नगर तिफरा के पास चाकू लेकर घूम रहा था और आसपास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक बैंक खाता, 25 दिन और 2.20 करोड़ का खेल! खुली परत तो सामने आया साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क
एक बैंक खाता, 25 दिन और 2.20 करोड़ का खेल! खुली परत तो सामने आया साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क
बिलासपुर... बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये का लेन-देन हो और खाताधारक को उसके पीछे के खेल की पूरी जानकारी तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगामी त्योहारों को देखते हुए इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से अड्डेबाजी, नशाखोरी और चाकूबाजी करने वालों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी दौरान बीट आरक्षक को युवक के चाकू लेकर लोगों को धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शपथपत्र दिया, फिर भी सड़क नहीं बनी; छह ठेकेदारों पर गिरी गाज
शपथपत्र दिया, फिर भी सड़क नहीं बनी; छह ठेकेदारों पर गिरी गाज
बिलासपुर...बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण की सुस्त रफ्तार अब ठेकेदारों पर भारी पड़ गई है। बार-बार नोटिस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.