Cg weather।जगदलपुर। बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। एक जुलाई से लगातार हो रही रुक-रुककर बारिश ने जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं खेती के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं।

लगातार पांच दिनों से जारी मानसूनी फुहार से बस्तर का अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर शहर में लगातार 24 घंटे से अनवरत जारी बारिश ने पानी-पानी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs।रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर सीधे छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिससे बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।बारिश के मिले आंकड़ों के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। बड़े बचेली में 14 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई नदी-नाले उफान पर आ गए। इसके अलावा ओरछा में 7 सेंटीमीटर तथा कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़ में लगभग 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीजापुर, गंगालूर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि तेज बारिश और आंधी के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा खुले मैदानों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
जशपुर/बगिया (मनीष जायसवाल)। करीब 82 हजार शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित होने की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा से उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है।