CG Pre Board Exam: कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और परीक्षा प्रभारी अशोक कुमार साहू ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय फरसगांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणामों और प्री-बोर्ड परीक्षा 2024-25 के परिणामों की समीक्षा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों को आगामी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं—दसवीं, बारहवीं, साथ ही पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आवश्यक रणनीतियां बनाई गई। शिक्षकों को छात्रों की कमजोरियों पर विशेष ध्यान देने, अतिरिक्त कक्षाएं लगाने और परीक्षा के लिए प्रभावी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समीक्षा बैठक में विकासखंड फरसगांव के सहायक खंड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा, खंड स्त्रोत समन्वयक अशोक मरकाम, विकासखंड के सभी प्राचार्य और संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

इस बैठक का उद्देश्य परीक्षा की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाना था, जिससे जिले के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.