LIVE UPDATE
Big news

CG NEWS:तीन नए मंत्रियों के नाम तय… ? बुधवार को लेंगे शपथ

CG NEWS:रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बुधवार (20 अगस्त) सुबह 10:30 बजे राजभवन में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शपथ लेने वाले तीनों विधायकों को कल शाम औपचारिक बधाई भी दे दी है। हालांकि अब तक इश बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और मौजूदा राजनीति में कोई भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता । लेकिन साय केबिनेट विस्तार को लेकर अब तक का अपडेट यही है कि बुधवार को शपथ ग्रहण हो सकता है। 
जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में दुर्ग से गजेंद्र यादव, आरंग से खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को शामिल किया जाएगा। ये नाम 16 अगस्त को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद सार्वजनिक हुए थे और इन्हें अब अंतिम माना जा रहा है। गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके शपथ लेने के बाद 21 दिसंबर 2023 को 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि एक पद खाली रखा गया था। जून 2024 में रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण मंत्रिमंडल में दो पद खाली हो गए थे। छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की तर्ज पर 13 मंत्री बनाए जाने पर ऊपर से हरी झंडी मिल गई है
मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की मुख्य वजह संभावित दावेदारों में सहमति का न बन पाना रहा है। शुरुआती दावेदारों में अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव और संपत अग्रवाल के नाम शामिल थे, जबकि खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल का नाम अंतिम समय में सामने आया। इससे पहले दिसंबर 2025 और मई 2025 में भी कैबिनेट विस्तार लगभग तय हो गया था, लेकिन ऐन वक्त पर उसे टाल दिया गया था

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button