CG News- ओवरब्रिज के पास सर्वे कर्मचारी से लूट, तीन बदमाश मोबाइल और नकदी छीनकर फरार
भटगांव ओवरब्रिज के पास उन्होंने अपनी बाइक रोककर मोबाइल पर बातचीत शुरू की ही थी कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उनका मोबाइल और 1,200 रुपये नकद छीनकर भाग निकले।

CG News-रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच भटगांव ओवरब्रिज के पास 16 नवंबर की शाम एक सर्वे कर्मचारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है।
तीन अज्ञात बदमाशों ने सर्वे कर्मचारी का मोबाइल फोन और नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पीड़ित की पहचान पिपरौद निवासी देवेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में सर्वे का कार्य करते हैं। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र आमापारा क्षेत्र में अपना सर्वे कार्य समाप्त कर शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे।
CG News/भटगांव ओवरब्रिज के पास उन्होंने अपनी बाइक रोककर मोबाइल पर बातचीत शुरू की ही थी कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उनका मोबाइल और 1,200 रुपये नकद छीनकर भाग निकले।
लूट की घटना से घबराए देवेंद्र ने तुरंत अपने परिजनों और भांजे महेंद्र साहू को जानकारी दी। परिजनों की सलाह पर वे मुजगहन थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, क्योंकि घटनास्थल के आसपास कोई स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। हालांकि पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ा रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
थाने के अधिकारियों का कहना है कि आसपास के गवाहों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। शाम के समय सुनसान इलाकों में बाइक रोकने या फोन पर बात करने से लोग परहेज कर रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने में दें।




