CG NEWS:बिलासपुर ।सोलहवां वार्षिक सदभावना भोकवधिराज एवं सदभावना जोज़वानंद अलंकरण तथा आंचलिक काव्य सम्मेलन आगामी 29 मार्च शनिवार शाम 4 बजे से आई. एम. हाल. सीएमडी चौक बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक  अमर अग्रवाल होंगे । यह कार्यक्रम  सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, श्रीमती पूजा विधानी महापौर,  रामशरण यादव पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ पत्रकार रुद्र अवस्थी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में परंपरानुसार, हास्य व्यंग सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशिष्ट सदभावना सम्मान हेतु शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्र के चयनित प्रतिभाओं को समाज के प्रतिष्ठित विभूतियों की स्मृति में उनके परिजनों की प्रेरणा से अभिनंदित किया जाएगा।