LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News- दिल्ली से चला रहा था नाइजीरियन ड्रग्स सिंडिकेट: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की शुरुआत थाना देवेन्द्र नगर में दर्ज एक नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण से हुई, जिसमें 19 मार्च को पुलिस ने कृष्ण गोपाल अग्रवाल को नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-5 के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4.55 ग्राम कोकीन, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पूछताछ में सामने आया कि वह अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से ड्रग्स की सप्लाई ले रहा था, जिसका संचालन विदेशी नागरिकों द्वारा किया जा रहा था।

CG News-रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली में दबिश देकर एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.70 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और अन्य अहम सामग्री जब्त की है।

इस खुलासे ने देशभर में फैले ड्रग्स सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मामले की शुरुआत थाना देवेन्द्र नगर में दर्ज एक नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण से हुई, जिसमें 19 मार्च को पुलिस ने कृष्ण गोपाल अग्रवाल को नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-5 के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4.55 ग्राम कोकीन, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

पूछताछ में सामने आया कि वह अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से ड्रग्स की सप्लाई ले रहा था, जिसका संचालन विदेशी नागरिकों द्वारा किया जा रहा था।

इस इनपुट के आधार पर एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम को दिल्ली भेजा गया। वहां तिलक नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सन्नी शर्मा और नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ड्रग्स नेटवर्क का संचालन नाइजीरिया से किया जा रहा था और विभिन्न राज्यों में कोकीन की सप्लाई की जा रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कोकीन को बीपी मशीन के डिब्बों में छिपाकर कोरियर के माध्यम से भेजते थे, ताकि शक न हो। वहीं, सन्नी शर्मा अपने बैंक खाते का इस्तेमाल कमीशन के बदले इस नेटवर्क के लिए कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नाम का व्यक्ति है, जो पूरे नेटवर्क को नियंत्रित करता है।CG News

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

Back to top button
close