LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspurEducation

CG NEWS:डीपी विप्र कॉलेज में शुरू होगा रोजगार आधारित कोर्स- “डिप्लोमा इन टैक्सेशन “

CG NEWS:बिलासपुर,।  डी पी विप्र महाविद्यालय ने आज उच्च न्यायालय द्वारा कालेज की स्वायत्तता के पक्ष के निर्णय आते ही क्षेत्र के छात्रों को जल्द ही रोजगार पाने में सहायता हेतु एक नये पाठ्यक्रम को आरम्भ करने का निर्णय लिया है।
स्वायत्तता समिति, डी पी विप्र महाविद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि  महाविद्यालय की कामर्स समिती ने एक वर्षिय कोर्स “डिप्लोमा इन टैक्सेशन” का आगामी सेसन से आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को आयकर, जी एस टी और एकाउंट्स का उपयोगी अध्ययन कराया जायेगा  ।जिसकी सभी व्यापारिक संस्थानों में अभाव होने से अच्छी मांग है और प्रगति भी हो सकेगी।इस हेतु अच्छे शिक्षकों के साथ आयकर और जी एस टी अधिकारियों एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का भी सहयोग और विशेष व्याखान होंगे और पढ़ते समय ही व्यवसायिक ट्रेनिंग का भी प्रावधान रखा जायेगा।
उन्होने कहा कि   इस पाठ्यक्रम हेतु मूल पात्रता बारहवीं पास होने एवं मात्र एक वर्षीय होने से और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अच्छे आवसर होने से परिवारोंं को अच्छी सहायता होगी।

 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button