CG NEWS:रायपुर । राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार का बजट इसमें लाभान्वित होने वाला शिक्षित समाज से जुड़ा राज्य का कर्मचारी बड़ी आस लेकर बजट पर निगाहें रखता है। बजट के लाभ हानि को देखते हुए संघ संगठन अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव अजय सिंह ने राज्य के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार के बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च 2025 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा के अलावा इस बजट में शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व्यवस्था बनाने के लिए पहली बार सुनियोजित तरीके से पेंशन फंड बनाने का निर्णय लिया गया है जो स्वागत योग्य है।इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बीएड और डीएड किए हुए सीजी टेट पास बेरोजगार के लिए शिक्षक भर्ती की घोषणा और शिक्षा उन्नयन के लिए PMSHRI पीएमश्री शाला उन्नयन की घोषणा सकारात्मक पहल है।

बजट का दूसरा पहलू बताते हुए शिक्षक नेता अजय सिंह ने बताया कि राज्य के कर्मचारी अधिकारी को दिए जाने वाला पूर्व सरकार के कार्यकाल के महंगाई भत्ते का लंबित एरियर्स को सीजीपीएफ में जमा किया जाना था। उस पर इस बजट में चर्चा नहीं हुई है इसके अलावा एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन के लिए पूर्व सेवा की गणना करने व सरकार से मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक वेतन निर्धारण करने सहित कैशलेश चिकित्सा सुविधा की उम्मीद थी जो पूरी नही हुई जिससे शिक्षक वर्ग में इस बजट को लेकर कोई उत्साह नही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हम सरकार से उम्मीद करने हैं कि राज्य की योजनाओं को शहर से लेकर गांव तक आम लोगों के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पहुंचने वाला राज्य की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले शिक्षक संवर्ग की समस्याओं और मांगों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर ठोस निर्णय लेगी। ताकि मांगो और समस्याओं के लिए शिक्षकों को आंदोलन का सहारा ना लेना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.