CG News/रायगढ़/नगर पालिक निगम रायगढ़ ने शहर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान आज शनिवार काे नालों में कचरा डालकर जल निकासी बाधित करने के आरोप में तीन प्रतिष्ठानों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के तहत रायगढ़ क्लॉथ, ए टू ज़ेड ड्रेसेज और सर्वमंगला क्लॉथ पर नाले में कपड़े का कचरा फेंकने के आरोप में प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs।रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम के अनुसार, संजय मार्केट से मुख्य जल निकासी के लिए बनाए गए नाले में दुकानों की छत से कपड़े का कचरा फेंका जा रहा था। सफाई अभियान के दौरान नाले से दो मिनी टिप्पर से अधिक कपड़े का कचरा निकाला गया। निगम का कहना है कि इसी वजह से हाल की बारिश में नाले की निकासी बाधित हुई और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी।

दोबारा उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी प्रभावित होती है और वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ती है। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करने की अपील की।

CG News- नालों में कचरा फेंकने पर निगम की कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना

उन्होंने कहा कि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अधिक जुर्माने के साथ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सभी स्वच्छता निरीक्षकों को नियमित निगरानी रखने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
जशपुर/बगिया (मनीष जायसवाल)। करीब 82 हजार शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित होने की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.