CG NEWS: रायपुर ।छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने 15 जुलाई से राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि 15 से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलन के तहत, ब्लॉक स्तर पर जेई (Junior Engineer) और एई (Assistant Engineer) दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद, 22 जुलाई को विद्युत कंपनी के जिला स्तरीय कार्यालयों को घेरा जाएगा।
 दीपक बैज ने सरकार पर “जनता की जेब में डाका डालने” का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ एक सरप्लस बिजली उत्पादक राज्य है, तो महंगी दरों पर बिजली क्यों मिल रही है? बैज ने यह भी कहा कि सरकारी विभागों पर बिजली का हजारों करोड़ रुपए बकाया है, जिसे सरकार वसूल नहीं कर पा रही है, लेकिन गरीबों की आय पर बोझ डाल रही है।