Cg news।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वस्थ भारत मिशन, मनरेगा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने जिले में स्वीकृत आवास , प्रगतिरत आवास और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्वीकृति आवास को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि आवास मित्र अपने क्षेत्र में कार्य नहीं कर रहे हैं। और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं तो ऐसे आवास मित्र को हटाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि आवास निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा के अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने दुलदुला, कुनकुरी, जशपुर, बगीचा में कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण को पूर्ण करने में रोजगार सहायक ग्राम पंचायत के सचीवों की भी जिम्मेदारी तय करने के कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कम प्रगति लाने वाले और अपने कार्य में रूचि नहीं लेने वाले तकनीकी सहायक के विरुद्ध भी कारवाई करने के लिए कहा है। ब्लाक कोर्डिनेटर की हर सप्ताह बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। और कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने बैठक में स्वस्थ भारत मिशन के तहत हर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। और चिन्हांकित हितग्राहियों के घरों में शौचालय बनाने के लिए कहा है। जिन लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनाने की मांग की है।

तो उनके घरों में पात्रता अनुसार शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कांसाबेल के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करके स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है।

साथ जिन दुकानदारों द्वारा इधर उधर कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

साथ मेडिकल दुकानदारों के द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट को इधर उधर फेंकर गंदगी कर रहे हैं तो मेडिकल दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय में कचरा कलेक्शन करने वाले को दुकानदार कचरा देंगे इधर उधर कचरा नहीं फैलाएंगे।