CG News-कोरबा/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण मतदान के अंतर्गत खण्ड कटघोरा के चुनाव सामग्री वितरण दिनांक 22 फरवरी 2025 को  बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा  दिनेश नाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें 6 कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोष जनक नहीं होने के कारण उन कर्मचारियों का एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कटघोरा के चुनाव सामग्री वितरण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों के अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के प्राथमिक शाला उपरपारा चचिया के सहायक शिक्षक  विरेन्द्र कुमार खैरवार, प्राथमिक शाला गोकुल नगर के सहायक शिक्षक  विमल पाटले, प्राथमिक शाला धौराभांठा के सहायक शिक्षक  महेंद्र कुमार राठौर, प्राथमिक शाला बेंगचूलभांठा  के सहायक शिक्षक हितेन्द्र कुमार रात्रे, विकासखण्ड कटघोरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी के सहायक ग्रेड 03 श्री अभिषेक सिंह राठौर एवं विकासखण्ड पाली के सेजेस तिवरता के व्याख्याता श्री रामकुमार चन्द्रा शामिल है।

इनका एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10वीं की परीक्षा प्रारम्भ हो गया है। जिले में  परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा  केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा  है।

05 मार्च 2025 को  हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या  13,101 उपस्थित 12711 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 390 है। हाई स्कूल परीक्षा हेतु गठित  जिला स्तरीय निरीक्षण दल क्र. 1 द्वारा आदर्श बालको, सेजेस बालको,  शा.उ.मा.वि. बालको का, दल क्र. 2. द्वारा शा.उ.मा.वि. रजगामार, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा, शा.उ.मा.वि. मदनपुर, शा.उ.मा.वि. कुदमुरा, सेजेस करतला ,शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा का, दल क्र. 3 द्वारा शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया, शा.उ.मा.वि. कोथारी, शा.उ.मा.वि. फरसवानी, शा.उ.मा.वि. बरपाली का, दल क्र. 4 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, सरस्वती सीतामणी, ज्योति मिशन, सेजेस एन.सी.डी.सी., सरस्वती बुधवारी, विद्युत गृह क्र. 1 का, दल क्र. 5 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाई बाजार, शा.उ.मा.वि. हरदी बाजार, सेजेस हरदी बाजार, सेजेस उतरदा कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं प्राप्त हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.