CG News.कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस अभियान के दौरान शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और लापरवाही से वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

अभियान के दौरान आज थाना पसान पुलिस ने आज वाहन जांच के समय एक यात्री बस चालक को शराब के नशे में बस चलाते हुए पकड़ा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बस की डिक्की में नियमों के विपरीत बकरियों का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं थाना दर्री क्षेत्र में एक अन्य मामले में तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहे चालक ने दो गुमटियों और एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस मामले में भी पुलिस ने चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.