LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG news,छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए IAS

Ias chhattisgarh। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन किया है.

इन सभी 7 अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नियुक्त कर दिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिसूचना जारी कर दी है. जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, जिन्हें IAS प्रमोट किया गया है-

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी बने IAS

तीरथराज अग्रवाल

लीना कोसम

सौमिल रंजन चौबे

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

सुमित अग्रवाल

संदीप कुमार अग्रवाल

आशीष कुमार तिकारिहा

मिली जानकारी मुताबिक भारत द्वारा इन सभी 7 अधिकारियों की नियुक्ति साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के आधार पर की गई है.

Back to top button
close