CG Election 2025: मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी…बूथ ही नहीं..वार्ड तलाशते रहे voter

CG election 2025: बिलासपुर–11 फरवरी को जिले के सात नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। देर शाम बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के राजा रघुराज सिंह और गणेश नगर बूथ में दोनो पार्टियों के बीच फर्जी मतदान को लेकर जमकर विवाद तो हुआ। कुछ लोगों में हाथापाई भी हुई।
CG election 2025।मामला थाने तक जरूर पहुंचा लेकिन लेकिन पुलिस ने प्रकरण को शांति के साथ निपटा लिया। इस दौरान मतदान गति बहुत उत्साहित करने वाला नहीं रहा। हां जिले के नेताओं ने अपने अपने मतदान केन्द्र पुहंचकर ना केवल मतदान किया।
बल्कि समर्थकों समेत शहरवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निवेदन किया है।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर वासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़चढकर किया। दिग्गज नेताओं ने अपने बूथ पहुंचकर मत का दान किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुबह 9 बजे, सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल, अमेरी रोड पहुंचे। उन्होने परिवार के साथ मतदान किया। लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल भी सपरिवार मतदान केन्द्र बृहस्पति बाजार स्थित मिशन स्कूल पहंचे। कतार में लगकर अमर अग्रवाल ने पत्नी के साथ पूरी प्रक्रिया का पालन किया।
सपपत्नीक अलग अलग वोट कर भाजपा की जीत का दावा किया। अमर ने पारदर्शी चुनाव के लिए चुनाव आयोग के प्रयास को जमकर सराहा। उन्होने बताया कि मतदान की गति बेशक धीमी हो। लेकिन शाम होते मतदाता रिकार्ड तोड़ने जा रहे है। जनता ने निगम सरकार बदलने का फैसला कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय ने 27 खोली स्थित बूथ पहुंचकर मतदान किया है। हर्षिता ने बताया कि जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। निगम में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
नगर के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय पत्नी के साथ वार्ड क्रमांक 22 राजेन्द्र नगर वार्ड स्स्थित मिशन स्कूल पहुूंचे। कांग्रेस नेता ने सपत्नीक मतदान किया। उन्होने बताया कि वार्ड के मतदान केन्द्र 22 में अपने अधिकार का प्रयोग किया है।
लोग बढ़चढ़कर खासकर युवा जगत मतदान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है। युवाओं को कांग्रेस से बहुत उम्मीद है। एक बार फिर जनता निगम में भरोसे की सरकार पर मुहर लगाने जा रही है।
भाजपा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सुबह 8 बजे लोधीपारा मतदान केन्द्र पहुंचे। युवा नेता मतदान कर खुशी जाहिर किया है। सुशांत ने बताया कि ना केवल उनके वार्ड से बल्कि सभी 70 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रिका्र्ड तोड़ वोट से जीत हासिल करने जा रहे है। जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का समर्थन किया है। कांग्रेस की करारी हार निश्चित है।
इस बार मतदान केन्द्रो में मतदाताओं के बीच अलग ही प्रकार की नाराजगी देखने को मिली है। शहर के कमोबेश तीन दर्जन से अधिक बूथ केन्द्रों के मतदाताओं ने बताया कि अच्छे खासे मूड में मतदान करने आये थे। लेकिन बूथ पहुूंचने के बाद पता चला कि सूची में उनका नाम नहीं है।
कई मतदाताओं ने बताया कि उनका वार्ड कुछ था..लेकिन नाम किसी दूसरे वार्ड में हो गया है। मोपका से लेकर सकरी तक..सिरगिट्टी से लेकर कोनी तक सैकड़ों मतदाताओं में सूची में नाम नहीं होने से आक्रोश देखने को मिला।
सरकन्डा पार और गोलबाजार क्षेत्र के मतदाताओं ने बताया कि परिसीमन के बाद उनका नाम ना केवल वार्ड से काट दिया गया। बल्कि दूसरे किसी वार्ड में जोड़ दिया गया है। हमने मतदान ही नहीं किया है।
भाजपा के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी फर्जी वोटिंग करवा रहे थे, जिसे उन्होंने रोकन की कोशिश की। इस दौरान एक वोटर को पकड़कर पुलिस बुलाने की बात कही। इतने में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने वोटर को छुड़ाने की कोशिश की और धक्कामुक्की करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई कर दी।