LIVE UPDATE
Big news

केन्द्रीय विश्वविद्यालय नमाज मुद्दा…जांच रिपोर्ट में खुलासा…आरोपियों पर दर्ज होगा FIR…पढ़ें किसके खिलाफ दर्ज होगा अपराध

केन्द्रीय विश्वविद्यालय नमाज मुद्दा में आरोपियों की पहचान...FIR की तैयारी

बिलासपुर–पिछले एक सप्ताह से केन्द्रीय विश्वविद्यालय में नमाज मुद्दा छाया रहा। मामले को लेकर भाजपा युवा नेताओं और छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ने इस दौरान लगातार धरना प्रदर्शन के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सक्त कदम उठाए जाने की बात कही। कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जांच का आदेश दिया। सूत्रों की माने तो नमाज प्रकरण में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
  जानकारी देते चलें कि कुछ दिनों पहले केन्द्रीय विश्वविद्यालय से खबर मिली कि एक कैम्प के दौरान प्रोफेसर के दबाव में धर्म विशेष के छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया से पत्र पत्रिकाओं की हेडलाइन बन गयी।  दबाब में नमाज पढाए जाने की खबर को लेकर भाजयुमों के नेताओं ने रीब एक सफ्ताह तक जहां तहां धरना प्रदर्शन किया। खासकर विश्वविद्यालय प्रबंधन पर दोषियों के खिलाफ छात्र नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। 
      मामला धीरे धीरे जिला और पुलिस प्रशासन तक पहुंचा। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कोनी थाना को तत्काल जांच का आदेश दिया। साथ ही रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने को भी कहा। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वरिष्ठ पुलिस कप्तान औचक थाना निरीक्षण करने कोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होने ना केवल थाना का निरीक्षण किया। बल्कि थाना और स्टाफ से जुड़ी समस्यों का तत्काल निराकण का आश्वासन दिया। सूत्र के अनुसार इस दौरान पुलिस कप्तान ने नमाज प्रकरण की जांच रिपोर्ट को भी देखा है। गंभीर अवलोकन के बाद उन्होने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। थाना से मिली पुष्ट खबर के अनुसार नमाज प्रकरण में दोषियों के खिलाफ एफआआईआर देर शाम तक दर्ज कर लिया जाएगा। मामला अभी प्रक्रियाधीन है। देर शाम तक आरोपियों का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close