LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जज समेत 4 मकानो में लाखों की चोरी… 30 लाख का जेवर पार.. पुलिस की उड़ी नींद, खंगाल रहे सीसीटीवी

.

मुंगेली…..शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाकों में से एक पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में देर रात 30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने बड़ी चालाकी से जिला जज, एक शिक्षक सहित चार अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। कीमती सोने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बीति रात चोरो नै रात अंधेरे में शहर के सबसे पास इलाके में जमकर उत्पाद मचाया। चोर सुनियोजित तरीके से कॉलोनी में दाखिल हुए और विराम बारी-बारी से अपने मंसूबों को अंजाम दिया । ताजुब की बात है कि इसकी जानकारी पीड़ित को और ना ही पुलिस को भनक लगी । यद्यपि घटना के पहले तक पुलिस का यही दावा था कि पुलिस प्रशासन अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह से चुस्त और मुस्तैद है ।

चोरों ने इस दौरान अपने मंसूबों को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने जिला जज के आवास में लगे CCTV कैमरे को तोड़फोड़ कर बर्बाद किया। हालांकि इस दौरान कर भूल गए की अन्य जगहों के कैमरे की निगाहें उन पर ही है। जिसमें उनकी हरकतें कैद हो गई है और अब इन कैमरो ने पुलिस का काम आसान कर दिया है। बहरहाल पुलिस ने कॉलोनी में लगे कैमरन को अपने कब्जे में ले लिया है।

 पुलिस टीम CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है । आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की तलाश जारी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां वारदात के पीछे की कड़ी और संभावित गिरोह की पहचान करने में जुटी हैं।

पॉस इलाके में एक साथ हुई बड़ी चोरी ने स्थानीय निवासियों में चिंता और सतर्कता दोनों बढ़ा दी है। कॉलोनीवासी अब अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और निगरानी पर ज़ोर दे रहे हैं।

बहरहाल चिंता पुलिस की भी बढ़ गई है क्योंकि चोरों ने जज के निवास पर भी हाथ डाला है। इस बात को लेकर जमकर चर्चा है कि जब VIP सुरक्षित नहीं है तो आम लोग चोरों से कैसे बच सकते हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close