Budh Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. किसी ग्रह का राशि परिवर्तन ही नहीं, बल्कि उसका एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश भी कई तरह के ज्योतिषीय बदलावों से जोड़ा जाता है. सितंबर 2026 में बुध ग्रह का ऐसा ही एक नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है.

Budh Gochar 2026।पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 21 सितंबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बताया जा रहा है कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Anant Chaturdashi 2026: गणपति विसर्जन से पहले बप्पा को क्या भोग लगाना चाहिए? जानें पूजा से जुड़ी जरूरी मान्यता
Anant Chaturdashi 2026: गणपति विसर्जन से पहले बप्पा को क्या भोग लगाना चाहिए? जानें पूजा से जुड़ी जरूरी मान्यता
भक्ति, उत्साह और उमंग का प्रतीक गणेश उत्सव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने वाला है. आइए जानते हैं कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Budh Gochar 2026।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन और तरक्की के लिहाज से शुभ रह सकता है. चित्रा नक्षत्र को मंगल का नक्षत्र माना जाता है.

ज्योतिष में मंगल ऊर्जा, साहस और काम करने की क्षमता से जुड़ा ग्रह माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार और गणना का कारक माना जाता है. ऐसे में इन दोनों के प्रभाव का मेल कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश से किन 4 राशियों के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कितने पिंड बनाए जाते हैं? जानें सही नियम , विधि व महत्व
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कितने पिंड बनाए जाते हैं? जानें सही नियम , विधि व महत्व
पितृपक्ष 2026 शुरूआत कुछ दिनों में होने वाली है, पितरों के निमित्त किए जाने वाले श्राद्ध में पिंडदान की परंपरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलने की संभावना है .कारोबार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय नई योजनाओं पर काम करने का हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Ganesh Visarjan 2026: विसर्जन के समय गणेश जी की मूर्ति का चेहरा किस दिशा में होना चाहिए? जानें सही नियम
Ganesh Visarjan 2026: विसर्जन के समय गणेश जी की मूर्ति का चेहरा किस दिशा में होना चाहिए? जानें सही नियम
गणपति बप्पा को विदा करते समय क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी मूर्ति का मुख किस दिशा में होना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि

बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है. ऐसे में बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है. इस दौरान सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होने की ज्योतिषीय मान्यता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है. जो लोग इंटरव्यू, प्रतियोगी परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है.

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध ही माने जाते हैं. इसलिए बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं कारोबारियों के लिए कोई नई डील या प्रोजेक्ट सामने आ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का चित्रा नक्षत्र में जाना कामकाज और आर्थिक मामलों में बदलाव ला सकता है. इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है. नौकरी में मेहनत का फायदा मिलने और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना जताई जा रही है. जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई नया विकल्प मिल सकता है.

बुध और चित्रा नक्षत्र का क्या संबंध है?

वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और गणना से जोड़ा जाता है. वहीं चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल माना जाता है. चित्रा को रचनात्मकता, कौशल और निर्माण से जुड़े गुणों वाला नक्षत्र माना जाता है. इसी वजह से बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश को कुछ राशियों के लिए कामकाज, व्यापार, निर्णय लेने और आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है.