BilaspurChhattisgarh

बजट भी नहीं बिगड़ेगा..अपने भी स्वस्थ्य रहेंगे..कलेक्टर ने बताया..90 प्रतिशत मिलती है छूट..मेयर ने सुनाई महिला की कहानी

मेयर पद्मजा ने कहा...महिलाओं को संभालनी होगी जिम्मेदारी

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त प्रयास से मंथन सभागार में जन औषधि सप्ताह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन आम जनता के बीच जन जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया। कार्यक्रम  में नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत निगम के पार्षदों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत किया।  इस दौरान कलेक्टर ने जन औषधियों की महत्ता बताकर जनमानस में इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होने कहा सहयोग के लिए महिला जनप्रतिनिधियों का आगे आना होगा। कलेक्टर ने बताया कि महंगे ब्रांडेड दवाइयों के सस्ते विकल्प के रूप में जेनेरिक दवाइयों का उपयोग किया जाए। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी की तरफ से महापौर और महिला पार्षदों को जेनेरिक दवाईयों का फर्स्ट एड कीट भी दिया गया।
         बैठक को मेयर पूजा विधानी ने समारोह को सम्बोधित किया। उन्होने गरीबों के लिए जन औषधियों को वरदान बताया। विधानी ने कहा कि  गुणवत्ता में ब्राण्डेड दवाईयों महंगी दवाइयों की तरह ही है। साथ ही सस्ती भी है। यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी पिछले साल गंभीर रूप से बीमार हुई। डॉक्टर ने 6 हजार से ज्यादा की दवाई लिख दी।  समझाइश के बाद बीमार महिला सिम्स से उसी दवाई को मात्र 355 रूपये में खरीदी। आज महिला स्वस्थ्य होकर अपना काम काज कर रही है। पूजा विधानी ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। घर के साथ समाज की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसलिए महिलाओं का  स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है कि आम जनता के बीच जनऔषधियों के प्रति जागरूक करें।
          कलेक्टर अवनीश शरण ने जनऔषधि परियोजना को सफल बनाने में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि इलाज काफी महंगी हो गई है। हर कोई प्रियजन का उपचार घर-बार बेचकर कराना चाहता है। ईलाज में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहता है। ऐसी हालात में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना बहुत बड़ी राहत देता है। जन औषधि केन्द्रों में काफी सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवाईयां मिलती हैं।  50 से 90 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। मरीजों की सुविधा के लिए सिम्स और जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से संचालित हो रही हैं।
    कलेक्टर ने बताया कि शहर में इसके अलावा निजी तौर पर 10 जनऔषधियां दुकान संचालित हैं। सभी दुकानें तेलीपारा, राजकिशोर नगर, सरकण्डा, मुंगेली नाका में स्थित हैं। कलेक्टर ने जानकारी दिया कि 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना कक्ष में सुबह दस बजे से विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 76 लोग रक्तदान का पंजीयन करा चुके हैं। कलेक्टर ने मेयर पार्षदों को शिविर की कामयाबी में सहयोग मांगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अगव्राल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, सोसायटी के चेयरमेन व्ही एल गोयल, नोडल अधिकारी प्रणय मजुमदार समेत रेडक्रास सोसायटी की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button