BSF Jobs News-अगर आप 12वीं पास हैं और देश सेवा का जज्बा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती निकाली है।

BSF Jobs News-इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और आवेदन शुल्क/BSF Jobs News

इस भर्ती अभियान में कुल 1121 पद हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर): 910 पद

हेड कांस्टेबल (मैकेनिक): 211 पद

आवेदन शुल्क की बात करें तो, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹100 का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा/BSF Jobs News

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ खास योग्यताओं को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय में 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।

या, 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट भी मान्य होगा।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की आयु 23 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

पहला चरण: फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जाएंगे।

दूसरा चरण: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)। हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट भी होगा, जो 50 अंकों का होगा।BSF Jobs News

तीसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन, डिक्टेशन/रीडिंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के पे लेवल 4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 तक का मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

सीबीटी परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का पैटर्न इस प्रकार होगा:

कुल अंक: 200

कुल प्रश्न: 100

समय: 2 घंटे

मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय:

फिजिक्स: 40 प्रश्न

गणित: 20 प्रश्न

केमिस्ट्री: 20 प्रश्न

इंग्लिश और जनरल नॉलेज: 20 प्रश्न

आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है ताकि वे सभी नियमों और शर्तों को समझ सकें।