LIVE UPDATE
Big news

चाकू टिकाकर नगद और चैन की लूट..पेट्रोल पम्प के सामने हुई झपटमारी…अभियान के दौरान दोनो आरोपी यहां से गिरफ्तार

पेट्रोल पम्प के सामने दोनों आरोपियों ने दिया झपटमारी को अंजाम

बिलासपुर—तारबाहर पुलिस ने झपटमारी के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 304(2), 3(5) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है। पकड़े गए  दोनों आरोपियों का नाम काव्या हुमने उर्फ चिन्कू और मिर्जा राशिक बेग है। पकड़े गए आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार विद्यानगर निवासी 15 वर्षीय ओम केशरवानी ने तारबाहर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। ओम केशरवानी ने लिखित शिकायत कर जानकारी दिया कि 6 जून मोटर सायकल से पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र स्थित आईसेक्ट कोचिंग सेंटर  जा रहा था। इसके पहले मोटर सायकल में पेट्रॉल डलवाने अम्बा पेट्रॉल पंप में खड़ा था।
       शाम करीब 5 बजे के बाद उसकी मोटर सायकल के पीछे एक्टिवा CG 10 BV 5675 आकर रूकी। एक्टीवा पर दो लड़के सवार ते। दोनों आरोपियों ने झपटमारी कर नगद समेत गला में पहने चांदी के चैन को झपट्टामारकर फरार हो गये। पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज किया।
 विवेचना को विवेचना में लेकर तारबाहर पुलिस ने पतासाजी अभियान चलाया। पेट्रॉल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपियो का पता लगाया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि एक्टीवा चालक काव्य हुमने उर्फ चिन्कू ने पीड़ित पर चाकू टिकाकर पैसा और गले में पहने चांदी के चैन को छीनकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी काव्य हुमने के साथ एक्टीवा पर बैठे दुसरे आरोपी का नाम मिर्जा राशिक बेग है। दोनों आरोपी सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ कर पुलिस ने दोनों आरोपियों से नगदी और चैन समेत एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों से कपड़ा और एक्टिवा भी बरामद किया। आरोपी काव्या हुमने उर्फ चिन्कू और मिर्जा आशिक बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close